संदेश

How To Make Ragdha Petis In Hindi

चित्र
रगड़ा पेटिस सामग्री: पेटिस बनाने के लिये • आलू - 750 ग्राम ( 10 ) • ब्रेड स्लाइस - 4 • नमक - स्वादानुसार • तेल या घी -  सेकने के लिये रगड़ा बनाने के लिये • सूखे पीले मटर -  125 ग्राम (3/4 कप) • खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच • तेल या घी - 2 टेबिल स्पून • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच • हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये) • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच • अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच • नमक - स्वादानुसार चाट को परसते समय • हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ) • मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी • हरी चटनी - एल छोटी कटोरी • दही - एक कटोरी (फैटा हुआ) • चाट मसाला विधि: • मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये.  कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बा...

सूजी का हलवा बनाना सीखे

चित्र
सूजी का हलवा सामग्री: • सूजी - 70 ग्राम ( आधा कप) • देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप) • चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक ) • काजू - 10-15 • किशमिश- 10-15 • छोटी इलाइची - 5 • बादाम - तीन या चार (यदि आप चाहें ) • कसा नारियल - 2 चम्मच (यदि आप चाहें) • पानी - 400 ग्राम (2 कप) विधि: • कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें घी डाल दीजिये ,घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को भूनिये, 5 मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी . सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक कि वह ब्राउन न हो जाय , सूजी का ब्राउन होने से पता लगता है कि सूजी भुन चुकी है. • सूजी भुनने के बाद, पानी और चीनी डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. • काजू को एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये. उबाल आने के बाद,काजू और किशमिश हलवा में डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये. •...

बटाटा वड़ा बनाना सीखे

चित्र
बटाटा वड़ा सामग्री: घोल बनाने के लिये: • बेसन - बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप) • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच) • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच आलू के गोले बनाने के लिये मसाला: • आलू — 300 ग्राम (4 मीडियम साइज के ) • धनिय़ाँ पाउडर — आधा छोटी चम्मच • लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम • अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें) • हरी मिर्च           — 1-2 ( बारीक कटी हुई ) • हरा धनियाँ      _  2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ • अदरक    — 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ ) • नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच) • रिफाइन्ड तेल ——- तलने के लिये विधि: • आलू उबाल कर तैयार कर लीजिये. • बेसन को पानी में मिलाकर गाढ़ा, चिकना घोल बना लीजिये, बेसन को घोलने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है,  बेसन के घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और  धनियां पाउडर डाल दीजिये और अच्छी तरह 2-3 मिनिट तक फैंट लीजिये. तैयार घोल को 15 मिनिट के ल...

बाकरवडी बनाना सीखे

चित्र
बाकरवडी आटा लगाने के लिये • बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप ) • मैदा -  100 ग्रान ( 1 कप) • तेल - 50 ग्राम  (1/4 कप) आटे में डालने के लिये • नमक - आधा छोटी चम्मच • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच • अजवायन - आधा छोटी चम्मच • तेल - बाकरवड़ी तलने के लिये भरने के लिये मसाला- • तिल - 1 टेबल स्पून • नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया) • खसखस - आधा टेबल स्पून • अदरक पाउडर - आधा छोटी चम्मच • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच • जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच • धंनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) • चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ) • इमली का पानी या नीबू का रस - 1 टेबल स्पून सामग्री: विधि: • मैदा और बेसन को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. आटे में नमक, हल्दी पाउडर, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, पानी की सहायता से पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूथिये. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. • भरावन तैयार  कीजिये ति...

दाल चावल के परांठे कैसे बनाये

चित्र
दाल चावल के परांठे सामग्री: • पकी हुई दाल - 1 कटोरी • पके हुये चावल - 1 कटोरी • गेहूं का आटा - 2 कटोरी • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच) • जीरा - आधा छोटी चम्मच • तेल या घी - परांठे बनाने के लिये विधि: • आटा छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, नमक, जीरा और 1 छोटी चम्मच तेल डालिये, दाल और चावल डालकर मिलाइये, आवश्यक्तानुसार पानी डालकर परांठे के लिये आटा गूथ लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनिट बाद आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. परांठे बनाने के लिये दाल चावल का आटा तैयार है. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये, आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रखिये, बेलन की सहायता से 3 इंच की गोल बेल लीजिये, बेले गये परांठे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कीजिये, परांठे को चारों ओर से उठा कर, इकठ्ठा करके गोल बन्द करके हाथ से दबा कर चपटा कीजिये. • इस तैयार गोले को आटे में लपेटिये, और 6-7 या 8 इंच के व्यास में गोल थोड़ा मोटा बेलिये, गरम तवे को तेल लगाकर चिकना कीजिये और चिकने तवे पर बेला हुआ परांठा डालिये, परांठे को ...

रवा ढोकला कैसे बनाते हैं ? How To Make Rava Dhokla

चित्र
रवा ढोकला सामग्री: • रवा या सूजी एक कप • दही - एक कप फैट लीजिये • नमक स्वादानुसार • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ) • हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें) • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) • नीबू का रस - एक छोटा चम्मच • तेल - 1 टेबल स्पून • इनो पाउडर 1/2 छोटी चम्मच तड़के के लिये • तेल - 2 टेबल स्पून • राई - 1/2 छोटी चम्मच • हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई) • हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ विधि: • दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये. • मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये. जिससे सूजी फूल जाये ढोकला जिस थाली या जिस बर्तन में बनाना हो उसमे तेल लगा लेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. • बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये,पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे. ...

ढोकला कैसे बनाते है ? How To Make Dhokla

चित्र
ढोकला सामग्री: • बेसन 1 ½ कप • सूजी रवा 2 बड़े • पानी 2 कप • नीबू का रस 2 चम्मच • तेल 2 चम्मच • नमक स्वादानुसार • चीनी 2 चम्मच • ईनो पाउडर 2 छोटी चम्मच तड़का लगाने के लिये: • तेल 2 टेबल स्पून • राई के दाने 1 छोटी चम्मच • हरी मिर्च 4 लम्बी कटी हुई • हींग एक चुटकी • नीबू का रस 2 चम्मच • चीनी 2 चम्मच • हरा धनियाँ 2 चम्मच कटा हुआ • करी पत्ते 6-7 विधि: • बेसन और सूजी को छान ले और किसी बर्तन में बेसन, सूजी, चीनी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जब तक चीनी घुल न जाये और बेसन का घोल हल्का हो जाये. घोल में नमक, नीबू का रस, तेल भी डालकर अच्छे से मिला दीजिये. घोल के अन्दर गुठले ना पड़ने पाए • अब गैस जला कर कुकर में या जिस बर्तन में ढोकले का बर्तन आ जाये उसमे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, • ढोकला बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले. • अब ढोकले के मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और इसे तेल लगे हुए बर्तन में डाल दीजिये. • इस बर्तन को गरम हो रहे पानी के बर्तन में रख दीजिये, ध्यान रखिये की पानी मिश्रण के बर्तन में नह...