How To Make Ragdha Petis In Hindi
रगड़ा पेटिस सामग्री: पेटिस बनाने के लिये • आलू - 750 ग्राम ( 10 ) • ब्रेड स्लाइस - 4 • नमक - स्वादानुसार • तेल या घी - सेकने के लिये रगड़ा बनाने के लिये • सूखे पीले मटर - 125 ग्राम (3/4 कप) • खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच • तेल या घी - 2 टेबिल स्पून • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच • हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये) • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच • अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच • नमक - स्वादानुसार चाट को परसते समय • हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ) • मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी • हरी चटनी - एल छोटी कटोरी • दही - एक कटोरी (फैटा हुआ) • चाट मसाला विधि: • मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये. कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बा...