संदेश

जनवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्रैडरोल कैसे बनाये । Learn How To Make Breadroll

चित्र
ब्रैडरोल  सामग्री: • आलू — 5-6 मध्यम आकार के • ब्रैड —12 • धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच • गरम मसाला — एक चोथाई छोटी चम्मच • अमचूर पाउडर — एक चोथाई छोटी चम्मच • हरी मिर्च —2 बारीक कटी हुआ • हरा धनियाँ — 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ • अदरक — एक इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम • नमक — स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच) • तेल —तलने के लिये विधि: • आलू धोइये और कुकर में भरकर गैस पर उबलने के लिये रख दीजिये.  उबले आलू को ठंडा होने के बाद छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. • कढ़ाई में एक बड़ी चम्मच तेल डालिये और गरम कीजिये,  तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनियाँ पाउडर डाल कर भून लीजिये, आलू डाल दीजिये और अमचूर पाउडर, गरम मसाला एवं नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं, आग बन्द कर दीजिये.  मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 12 बराबर भाग में बाट कर, प्रत्येक को बेलनाकार आकार देकर प्लेट में रख लीजिये • ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी...

सीखे पिज्जा कैसे बनाये। Learn How To Make Pizza

चित्र
पिज्जा सामग्री: • मैदा - 2 कप • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार) • चीनी - 1 छोटी चम्मच • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके • शिमला मिर्च - 1 • बेबी कार्न -  3 • पिज्जा सास - आधा कप • मोजेरीला चीज - आधा कप • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच विधि: • मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये. आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है. • पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:- शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट ...

वेज मन्चूरियन कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
वेज मन्चूरियन सामग्री:- • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ) • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई) • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई) • काली मिर्च - 2 पिंच • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून • सोया सास - 1 छोटी चम्मच • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल) • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच) • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये • तेल - 2 टेबल स्पून • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई) • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून • सोया सास - 1 टेबल स्पून • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच • अजीनोमोटो - 2 पिंच • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच) • विनेगर - 1 छोटी चम्मच • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ विधि: • कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में ड...

दाबेली कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
दाबेली सामग्री: • पाव - 8 • मक्खन - 2 टेबल स्पून • मीठी चटनी - आधा कप • लाल या हरी चटनी- आधा कप • मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून • पतले सेव - आधा कप • हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप • अनार के दाने - आधा कप • साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच • जीरा - 1 छोटी चम्मच • लाल मिर्च - 1 • दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा • लौंग - 2 • काली मिर्च - 3-4 • आलू - 4 • टमाटर - 2 • हरी मिर्च - 1 • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा • मक्खन - 1 टेबल स्पून • तेल - 1 टेबल स्पून • जीरा - आधा छोटी चम्मच • हींग - 1 पिंच • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच • चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें) • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें) • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच) विधि: • आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये. अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है. • दाबेली मसाला -  लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डाल...

पाव भाजी कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
पाव भाजी सामग्री: • ६ मध्यम आकार के आलू • १/२ प्याला मटर के दाने • १ बारीक कटी शिमला मिर्च • १/२ प्याला बारीक कटी पत्तागोभी • २ टमाटर, बारीक कटे हुए • २ बड़ी प्याज, बारीक कटी हुई • १-१ बड़ा चम्मच अद्रक और लहसुन का पेस्ट • १ चम्मच पीसी लाल मिर्च • १ बड़ा चम्मच नीबू का रस • हरा धनिया बारीक कटा हुआ • नमक स्वादानुसार • स्वादानुसार पावभाजी मसाला • पाव (एक तरह की ब्रेड) • २ बडे चम्मच तेल और थोड़ा मक्खन विधि: • आलू उबाल कर छीलें और मसल लें। • एक पैन में तेल गरम करें और प्याज़ गुलाबी होने तक भूनें। • अदरक लहसुन का पेस्ट, पावभाजी मसाला, सूखी पिसी लाल मिर्च और बारीक कटे टमाटर मिलाएँ और तेल बाहर आने तक भून लें। • महीन कटी हुई सब्जियाँ डालें और नमक मिला कर अच्छी तरह नरम होने तक पकाएँ। • आलू मिलाएँ। अच्छी तरह भूनें और करछुल से सारी सब्ज़ियों का मिश्रण तैयार करें। • अवश्यकतानुसार पानी डाल कर पतला करें और पाँच मिनट तक खदकने दें। नीचे उतार कर नीबू का रस, मक्खन और हरा धनिया मिला दें। • पाव को बीच में से काट कर दो हिस्से कर लें और तवे पर मक्खन डा...

आलू समोसा कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
आलू समोसा  सामग्री: • मैदा - 2  कप( 250 ग्राम) • घी -  1/4 कप ( 60 ग्राम) • नमक   - 1/2  छोटी चम्मच (स्वादानुसार) • आलू   - 400 ग्राम ( 4 मीडियम साइज के आलू) • हरे मटर के दाने  - 1/2 कप (यदि आप चाहें तो) • काजू  - 10 -12 (यदि आप चाहें) • किशमिश  - 25 -30 (यदि आप चाहें तो) • हरी मिर्च  - 2-3 बारीक कतर लीजिये • अदरक - 1  इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये) • हरा धनियां -  2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ) • धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच • नमक  - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार • तलने के लिये - तेल विधि: • सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये. • मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये.  आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. • समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें. • उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ ...

वेज कटलेट कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
वेज कटलेट सामग्री: • मैदा - 1/4 कप • काली मिर्च-1/4 छोटी चम्मच • आलू - 4-5 ( उबाले हुये ) • गाजर-1 ( कद्दूकस की हुई ) • शिमला मिर्च-1 ( बारीक कटी हुई ) • पत्ता गोभी- आधा कप ( बारीक कटा हुआ ) • फूल गोभी- आधा कप ( बारीक कटा हुआ ) • हरी मिर्च- 1-2 ( बारीक कटी हुई ) • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ ) • हरा धनियां- आधा कप ( बारीक कटा हुआ ) • धनियां पाउडर-1 छोटी चम्मच • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच • नमक- स्वादानुसार • ब्रेड - 6 • तेल- तलने के लिये विधि: • मैदा को आधा कप पानी मिला कर अच्छी तरह फैटकर, पतला और चिकना घोल बना लीजिये. घोल में काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल कर  मिला दीजिये. • ब्रेड को मिक्सर से पीस कर चूरा बना लीजिये. • आलू छील लीजिये, छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये, सारी कटी हुई सब्जियां और मसाले डालिये, बेड का आधा चूरा भी मिला दीजिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वेज कटलेट बनाने के लिये पिठ्ठी तैयार है. • पिठ्ठी ...

पोहा कटलेट कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

पोहा कटलेट सामग्री: • पोहा: 1 कप • आलू: 1/2 कप उबले और मसले हुए • हरे मटर : 1/2 कप उबले हुए • दही: 2 बड़े-चम्मच • कलि मिर्च पावडर: 1/2 चम्मच • हरी मिर्च: 1/2 कटी हुई • अदरक: 1 बड़ा-चम्मच • लाल मिर्च पावडर: 1/2 चम्मच • हल्दी पावडर: 1/4 चम्मच • गरम मसाला : 1/2 चम्मच • धनिया पावडर: 1 चम्मच • धनिया पत्ती: 2 बड़े-चम्मच बारीक़ काटी हुई • नमक : 1 चम्मच या फिर स्वादानुसार • तेल: 2 कप तलने के लिये. विधि: • पोहे को एक बर्तन में लेकर पानी से अच्छे से धो ले. • आलू को उबाल कर उसे ठंडा कर के हाथो से अच्छे से मसल ले. • हरे मटर को भी उबाल ले. • अदरक और मिर्च की पेस्ट बनाने के लिये अदरक को छीलकर एक मिक्षर जार में ले और उसमे कटी हुई मिर्च डाले और उसकी एकदम बारीक पेस्ट बनाले. • एक बड़े से बाउल में उबले और मसले आलू , अदरक मिर्च की पेस्ट , भिगोये हुए पोहे और उबले हरे मटर मिलाए. • अब उसमे दही, हल्दी पावडर , धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला, कलि मिर्च पावडर और स्वादानुसार नमक मिलाए. • सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले. • इस मिश्रण में ताजी हरी धनिया पत्त...

केला कटलेट कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
केला कटलेट सामग्री: • कच्चे केले - 4 -5 (400 ग्राम) • आलू - 2 -4 • सिघाड़े या कूटू का आटा (या बेसन) या कार्न फ्लोर - 2 -3 टेबल स्पून • सैधा नमक ( या सामान्य नमक) - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच) • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई • अदरक -  1 इंच अदरक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच • हरा धनियां -एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ) • तेल - कटलेट तलने के लिये. विधि: • केले अच्छी तरह धोइये, दोनों ओर से डंठल काट लीजिये, केलों को कुकर में अलग बर्तन में रखकर भाप में पका लीजिये, या माइक्रोवेव में 3 -4 मिनिट लगाकर भून लीजिये. आलू को भी उबाल लीजिये | • केले के ऊपर से छिलका उतारिये और मैस कर लीजिये, आलू को छीलिये, मैस कर लीजिये या इनको कद्दूकस कर लीजिये | • एक बर्तन में मैस्ड या कद्दूकस किये आलू, केले, नमक, काली मिर्च और हरा धनियां डालिये, अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण को गूथे गये आटे जैसा बना लीजिये| • नानस्टिक कढ़ाई में एक टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये और थोड़ा सा मिश्रण हाथ से निकाल कर गोल करके हथेलियों से दबा कर चपटा कर लीजिये | चार- पां...

मूंग दाल वड़ा कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
मूंग दाल वड़ा सामग्री: • मुंग दाल: 1 1/2 कप • हरा प्याज़: 1/3 कप • जीरा : 1 चम्मच • हरा धनिया : 1/4 कप • हरी मिर्ची: 1 चम्मच या इच्छानुसार • अदरक: 1 चम्मच • नमक : 1 चम्मच या स्वादानुसार • तेल: 3 कप तलने के लिये विधि: • मुंग दाल को दो घंटे के लिये पानी में भिगो दे | • हरा प्याज़, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक़ काट ले | • भिगोयी हुई मुंग दाल को दरदरा पिसले | • मूंग दाल वडा बनाने के लिये- • दरदरी पीसी मुंग दाल में बाकी की सामग्री मिलाए जैसे की , हरी मिर्च, ताज़ा धनिया, अदरक, जीरा, हरा प्याज़ और नमक. अब इसे अच्छे से मिला ले| • अब मूंगदाल बनाने का खीरा तैयार है | • एक कढाई में वडा तलने के लिये तेल गरम करे | • तेल गरम होने के बाद एक एक करके सभी वडे तल ले | • वडा तब तक टेल जब याक सुनहरा ना हो. | • मूंगदाल वडा परोसने के लिये तैयार है| • गरमा गरम मूंगदाल वडा धनिये की चटनी या फिर टोमेटो केचप के साथ परोसे..

पत्तागोभी वड़ी कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
पत्तागोभी  वड़ी   सामग्री: • पत्तागोभी — 400 ग्राम (मध्यम आकार का पत्ता गोभी) • आलू — 250 ग्राम ( 3-4 आलू) • तेल — 1 -2 टेबिल स्पून • हींग — 1 पिन्च • जीरा — आधा छोटी चम्मच • हरी मिर्च -2-3 ( बारीक कटी हुई ) • अदरक — 1 इन्च लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ ) • हल्दी पाउडर — आधा छोटी चम्मच • धनियाँ पाउडर — 1 छोटी चम्मच • लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच • अमचूर पाउडर — आधा छोटी चम्मच • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच ) • हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ ) विधि: • आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें | • पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को इस तरह काटें कि एक आलू के 8 टुकड़े करें | • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हीग और जीरा डाल दीजिये | • जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कटे आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये | • चमचे से चला कर 1-2 मिनिट तक आलू और पत्तागो...

कोथिम्बीर वड़ी कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
कोथिम्बीर वड़ी सामग्री: • बेसन - 1 कप • हरा धनियां - 1 कप बारीक कटा हुआ • मुंगफली के दाने - 1/4 कप रोस्टेड करके छिले हुये • तेल - वड़ी तलने के लिये • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच) • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा • तेल - 1 टेबल स्पून • नीबू का रस - 1 टेबल स्पून • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच • हरी मिर्च - 1 बीज हटा कर बारीक काट लें • हींग - 1 पिंच विधि: • बेसन को किसी प्याले में डाल कर उसमें आधा कप पानी डाल कर अच्छे से घोल लें ताकि गुठलियां ना बनें | • जब बेसन घुल जाए तो 2 कप पानी और मिला दें. अब इसमें मुंगफ़ली के दाने, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, हरा धनिया, हल्दी, जीरा, हरी मिर्च, नींबू का रस, अदरक का पेस्ट और हींग डाल कर सब चीज़ों को अच्छे से मिला लें | • एक भगोने में 1 चम्मच तेल गरम करके उसमें जीरा डाल कर भूनें. फिर इसमें बेसन का घोल डाल दें और चम्मच से लगातार चलाते हुए पकाएं. इस घोल को गाढा़ होने तक, बर्तन का तला छोड़ने तक या उबाल आने त...

उत्तपम कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
उत्तपम सामग्री: • मोटा चावल - 300 ग्राम ( 1.5 कप ) • उरद की दाल - 100 ग्राम ( 1/2 कप ) • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच ) • खाने का सोडा - आधा छोटी चम्मच • टमाटर -2-3  मध्यम आकार • राई - 2 छोटी चम्मच • तेल - 2-3 टेबल स्पून विधि: • दाल चावल को साफ करें, और धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये | • भीगी हुई दाल को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, और किसी बर्तन में निकाल लीजिये, चावल को हल्का दरदरा पीस कर दाल वाले बर्तन में निकाल लीजिये और पेस्ट में नमक और खाना सोडा डाल कर, अच्छी तरह मिला दीजिये | • मिश्रण इतना गाढ़ा रहना चाहिये कि वह चमचे से गिराने पर धार बना कर न गिरे. अब इस मिश्रण को खमीर उठानेके लिये ढक कर रख दीजिये (गरमी के दिनों में खमीर 12 घंटों में तैयार हो जाता है, और सर्दियों के दिनों में खमीर 24 घंटों में तैयार होता है) | • मिश्रण पहले से फूल कर दुगना हो गया है, मिश्रण को चमचे से चला दीजिये, उत्तपम बनाने के लिये मिश्रण तैयार है| • बिलकुल इसी तरह दोसा और इडली बनाने के लिये भी मिश्रण तैयार किया जाता है. • टमाटर को छोटा छोटा काट लीजिये...

मसाला डोसा कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
मसाला डोसा  सामग्री: • चावल – 3 कटोरी • उड़द दाल – 1 कटोरी • चना दाल – 1 छोटी चम्मच • मैथी दाना – 1 छोटी चम्मच • नमक – स्वादानुसार • बेकिंग सोडा – ½ छोटी चम्मच सब्जियाँ मसाला डोसा पर डालने के लिए • प्याज़ – आधा बारिक कटा हुआ • हल्दी – आधी छोटी चम्मच • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच • नमक – स्वादानुसार • आलू – उबले हुए 3 से 4 • टमाटर – 1 बारिक कटे हुए • हरा धनिया – आधी छोटी कटोरी • हरी मिर्च – 2 बारिक कटी • अमचूर – 1 छोटी चम्मच • राई – 1 छोटी चम्मच • तेल – 4 छोटी चम्मच • कड़ी पत्ता – 10 से 15 विधि: • डोसा मे भरने के लिए मसाला बनाने के लिए- • कड़ाही मे दो चम्मच तेल डाल लीजिये जब तेल गरम हो जाएगा तब उसमे राई, कढ़ी पत्ता डाल दीजिये जब राई चटक जाए तब उसमे हरी मिर्च, प्याज़, डाल कर हल्का भूरा कर लीजिये फिर उसमे लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर, टमाटर डाल दीजिये, और तब तक पका लीजिये जब तक टमाटर नरम नहीं हो जाते। • फिर आलू डाल कर गैस को 2 से 3 मिनट के लिए पका लीजिये। फिर उस पर हरा धनिया डाल दीजिये। • डोसा मे भरने के लिए मसाला बन कर तैयार है। • डोसा बनाने के लिए ...

पेपर डोसा कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
पेपर डोसा सामग्री: • उड़द धुली दाल - 1 कप • चावल - 3 कप • चना दाल - 1/4 कप • मेथी दाना - 1 टेबलस्पून • नमक स्वादानुसार • तेल डोसे सेंकने के लिए विधि: • उड़द दाल और चावल को धोकर अलग अलग 6 घंटे या पूरी रात के लिए पानी में भिगो दे | • चना दाल और मेथी दाना को भी धोकर पूरी रात या 6 घंटे के लिए एक साथ पानी में भिगो दे | • चावल और दाल से पानी निकाल दे उड़द दाल को थोड़े नी के साथ मिक्सर में बारीक़ पीस ले चावल को भी थोड़े पानी के साथ मिक्सर में बारीक़ पीस ले चना दाल और मेथी दाना से भी पानी निकाल दे और थोड़े पानी के साथ मिक्सर में बारीक़ पीस ले | • चावल और दाल के घोल को आपस में अच्छी तरह मिला ले अब इस घोल को ढककर गरम जगह पर खमीर ( फरमेन्ट ) उठाने के लिए 12 से 14 घंटे के लिए रख दे | • डोसे का घोल चीले के घोल की तरह होना चाहिए जब घोल में खमीर उठ जाए तो उसमे नमक मिला दे डोसे का घोल तैयार है  | • नान स्टिक तवा गरम करे उसमे थोड़े पानी के छींटे देकर उसको कपड़े से पोंछ दे  | • अब तवे पर एक बड़े चम्मचे या कटोरी से घोल डाले और उसे चम्मचे से बढ़ाते हुए 8 स...

पोहा इडली कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇

चित्र
पोहा इडली सामग्री: • १ कप इडली रवा • १/४ कप पोहा • १/४ कप उड़द दाल • नमक स्वादअनुसार • तेल , चुपड़ने के लिए विधि: • इडली रवा और पोहा को साफ कर लें, धो लें और पानी में कम से कम २ घंटे के लिए भिगो दें। • साफ कर, उड़द दाल को अच्छी तरह धो लें और पानी में कम से कम २ घंटे के लिए भिगो दें। • इडली रवा और चावल को छान लें और मिलाकर मिक्सर में पीसकर मुलायम घोल बना लें। • उड़द दाल को अलग से छानकर थोड़े पानी के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। • दोनो घोल को एक बाउल में मिला लेँ, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़ककर खमीर आने के लिए ६-८ घंटे के लिए एक तरफ रख दें। • तेल से चुपड़े इडली के साँचे में चम्मच भर घोल डालें और स्टीमर में १०-१२ मिनट तक स्टीम कर लें। • बचे हुए घोल का प्रयोग कर और इडली बना लें। • गरमा गरम परोसें।