पिज्जा सामग्री: • मैदा - 2 कप • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार) • चीनी - 1 छोटी चम्मच • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके • शिमला मिर्च - 1 • बेबी कार्न - 3 • पिज्जा सास - आधा कप • मोजेरीला चीज - आधा कप • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच विधि: • मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये. आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है. • पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:- शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें