पोहा कटलेट कैसे बनाये सीखें यहाँ 👇
पोहा कटलेट
सामग्री:
• पोहा: 1 कप• आलू: 1/2 कप उबले और मसले हुए
• हरे मटर : 1/2 कप उबले हुए
• दही: 2 बड़े-चम्मच
• कलि मिर्च पावडर: 1/2 चम्मच
• हरी मिर्च: 1/2 कटी हुई
• अदरक: 1 बड़ा-चम्मच
• लाल मिर्च पावडर: 1/2 चम्मच
• हल्दी पावडर: 1/4 चम्मच
• गरम मसाला : 1/2 चम्मच
• धनिया पावडर: 1 चम्मच
• धनिया पत्ती: 2 बड़े-चम्मच बारीक़ काटी हुई
• नमक : 1 चम्मच या फिर स्वादानुसार
• तेल: 2 कप तलने के लिये.
विधि:
• पोहे को एक बर्तन में लेकर पानी से अच्छे से धो ले.• आलू को उबाल कर उसे ठंडा कर के हाथो से अच्छे से मसल ले.
• हरे मटर को भी उबाल ले.
• अदरक और मिर्च की पेस्ट बनाने के लिये अदरक को छीलकर एक मिक्षर जार में ले और उसमे कटी हुई मिर्च डाले और उसकी एकदम बारीक पेस्ट बनाले.
• एक बड़े से बाउल में उबले और मसले आलू , अदरक मिर्च की पेस्ट , भिगोये हुए पोहे और उबले हरे मटर मिलाए.
• अब उसमे दही, हल्दी पावडर , धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला, कलि मिर्च पावडर और स्वादानुसार नमक मिलाए.
• सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले.
• इस मिश्रण में ताजी हरी धनिया पत्ती मिलाकर उसे भी मिलाले.
• पोहा पेटिस मिश्रण के एक जैसे हिस्से करके उसको पेटी का आकार दे.
• एक कढाई में २ कप तेल गरम करने रखे.
• तेल गरम हो जाए तो पोहा पेटिस को धीरे धीरे तेल में डाले.
• इस पेटिस को हल्का सुनहरा रंग का होने तक तल ले.
• तली हुई पोहा पेटिस को किचन पेपर नेपकिन में निकाल कर उसका अधिक तेल सोंख ने दे.
• इस गरम गरम और स्वादिष्ट पोहा पेटिस को हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ परोसे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें